आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के नए गवर्नर, पटना HC के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ, नीतीश भी रहे मौजूद

By अंकित सिंह | Jan 02, 2025

आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को राजभवन में एक समारोह के दौरान बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन ने खान को पद की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा राज्य के अन्य मंत्री और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। खान ने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का स्थान लिया, जिन्हें केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें: 2025 में INDIA Bloc का बढ़ेगा कद या NDA का दिखेगा दम, दिल्ली और बिहार पर रहेगी सबकी नजर

शपथ के बाद खान ने कहा कि मैंने अभी शपथ ली है। बिहार का गौरवशाली इतिहास है और बिहार के लोगों में बहुत क्षमता है - वे देश की पूरी व्यवस्था चला रहे हैं। वहीं, शपथ समारोह से पहले आरिफ मोहम्मद खान ने बांस घाट पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि ये वही लोग थे जिनके कारण देश को आजादी मिली। इसलिए इन्हें याद रखना जरूरी है। सोमवार को पटना पहुंचने के बाद खान ने हवाईअड्डे पर पत्रकारों से कहा था कि वह राज्य की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव का दौरा किया

उन्होंने कहा कि मैं बिहार के गौरवशाली इतिहास को जानता हूं। इसका मुझ पर प्रभाव पड़ता है। मैं राज्य की विरासत और गौरवशाली परंपरा के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव का दौरा किया और उनकी मां परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। खान, मुख्यमंत्री कुनार के साथ नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के कल्याण बिगहा में स्मारक उद्यान भी गए। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत