Arijit Singh Birthday: Superstar Arijit Singh का 39वां जन्मदिन, जानें Reality Show में मिली हार से किंग बनने का सफर

By अनन्या मिश्रा | Apr 25, 2026

बॉलीवुड के सुपरस्टार सिंगर अरिजीत सिंह आज यानी की 25 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिंगिंग की दुनिया में सिंगर का फलता-चमकता मुकाम हासिल करने वाले अरिजीत सिंह भले ही सुपरस्टार हैं। लेकिन सिंगर अक्सर अपनी सादगी के लिए सुर्खियां बटोरते रहते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सिंगर अरिजीत सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

रियलिटी शो नहीं जीत पाए

हालांकि अरिजीत ने अपनी आवाज से लोगों का दिल तो जीता, लेकिन वहीं रियलिटी शो नहीं जीत पाए। जिसके बाद अरिजीत सिंह लगातार संघर्ष करते रहे और कुछ गाने भी गाए। वहीं साल 2013 में उन्होंने फिल्म 'आशिकी 2' के लिए गाना गाकर कमाल कर दिया। जिसके बाद वह लोगों के चहेते बन गए। फिर अरिजीत सिंह को इंडस्ट्री का स्टार सिंगर माना जाता है। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट गाने दिए। अब तक सिंगर ने करीब 274 से ज्यादा फिल्मों में अपने गाने दिए हैं।

करियर के पीक पर संन्यास

बीते दिनों सिंगर ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी। लेकिन अभी भी सिंगर अरिजीत की कुछ फिल्मों के गाने रिलीज होने वाले हैं। हालांकि उनके संन्यास लेने के फैसले से फैंस का दिल टूट गया था। वहीं आज भी सिंगर के बेहतरीन गाने लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

प्रमुख खबरें

Chelsea Transfer Hunt: Enzo Fernandez के विकल्प की तलाश, Monaco के Lamine Camara पर टिकी नजरें

SEBI से चार कंपनियों के IPO को मिली मंजूरी, बाजार में जल्द आएंगे नए इश्यू

Nepal Flood: Bhotekoshi नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद दूसरी लहर की चेतावनी जारी

Sonal Dinusha ने तोड़ा Joe Root का बड़ा रिकॉर्ड, India के खिलाफ Sweep Shot से रचा नया इतिहास