अर्जुन अटवाल सात अंडर के स्कोर से शीर्ष 20 में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2017

आपेलिका (अमेरिका)। अर्जुन अटवाल ने तीसरे दौर में सात अंडर 64 का शानदार स्कोर बनाया जिससे वह बारबासल गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 20वें स्थान पर पहुंच गयी। अटवाल ने पहले दो दौर में 69 और 70 का स्कोर बनाया था। अटवाल ने तीसरे दौर में कोई गलती नहीं की और पहले नौ होल में पांच बर्डी बनायी। इनमें से सातवें से नौवें होल के बीच लगातार तीन बर्डी भी शामिल हैं। 

 

उन्होंने इसके बाद 16वें और 18वें होल में भी बर्डी बनायी। इस बीच चाड कोलिन्स ने 11 अंडर 60 का कोर्स रिकार्ड बनाया। स्काट स्टैलिंग्स ने भी ऐसा कारनामा दिखाया और वह बढ़त पर हैं। स्टैलिंग्स का 54 होल के बाद स्कोर 19 अंडर 194 है जो कि टूर्नामेंट में तीन दौर के बाद का नया रिकार्ड है।

प्रमुख खबरें

Anxious Attachment वाले लोग Avoidant पार्टनर के साथ रिश्ते को कैसे संभालें?

मुख्तार अब्बास नकवी का कांग्रेस पर तंज, वे भगवान राम के नाम को बर्दाश्त नहीं कर सकते

China का उपाय कर आए मोदी, दिया जॉर्डन को धांसू ऑफर

भारत ने निकाला तुर्किए के ड्रोन का जनाजा, लगा दी सरेआम प्रदर्शनी