Malaika Arora के साथ फुटबॉल मैच देखने लंदन पहुंचे Arjun Kapoor, स्टेडियम से शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

By एकता | Oct 06, 2022

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन और मलाइका एक दूसरे से बेइंतेहा प्यार करते हैं और कई मौकों पर मीडिया के सामने एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। दोनों लव बर्ड्स एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं दोनों खास मौकों पर हमेशा एक दूसरे के लिए मौजूद होते हैं इस बात का अंदाजा अर्जुन की हाल ही में शेयर की गई पोस्ट से लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: लक्जरी गाड़ियों को छोड़ Sonu Sood ने मुंबई की लोकल ट्रेन में किया सफर, डाउन टू अर्थ पर्सनैलिटी से लोग प्रभावित

अभिनेता ने अपनी पोस्ट के साथ शेयर किये गए कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर की और लिखा, 'बकेट लिस्ट (विश लिस्ट) में शामिल एक और चीज पूरा हुआ। चेल्सी एफसी के सभी लोगों का शुक्रिया, जिस कारण मैं उनको (मलाइका) स्टैमफोर्ट ब्रिज में चेल्सी के मैच को दिखाने ला सका। हम 3-0 से जीत गए और मेरे पास इसे सेलिब्रेट करने के लिए कोई है।' अर्जुन के इस पोस्ट को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है। अभिनेता का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दोनों लव बर्ड्स के प्रशंसक उनकी रोमांटिक तस्वीरों से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर