Malaika Arora से अलग होकर खुश नहीं है Arjun Kapoor? सोशल मीडिया पर साझा की दर्दभरी पोस्ट

By एकता | Jul 01, 2024

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अफवाहें एक बार फिर से बॉलीवुड गलियारों में गूंज रही हैं। दरअसल, 26 जून को अर्जुन का जन्मदिन था और उनकी बर्थडे पार्टी में अभिनेत्री मौजूद नहीं थी, जिसके बाद दोनों के अलग होने की खबरों ने एक बार फिर से आग पकड़ ली है। इन सब के बीच अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दर्दभरी पोस्ट साझा की है।


इसे भी पढ़ें: मान मेरी जान.... Green Flag पति Zaheer Iqbal के साथ शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही है Sonakshi Sinha

दोनों से जुड़े एक करीबी सूत्र ने पिंकविला को बताया कि मलाइका और अर्जुन का रिश्ता अपना समय पूरा कर चुका है। दोनों का रिश्ता बहुत खास था और वे दोनों एक-दूसरे के दिलों में एक खास जगह बनाए रखेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे। वे किसी को भी अपने रिश्ते को घसीटने और उसका विश्लेषण करने की अनुमति नहीं देंगे।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 । घर से बेघर हुई Payal Malik, दर्शक हुए नाराज, बिग बॉस को खूब सुनाई खरी-खोटी

मलाइका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में प्यार के बारे में बात की। हेलो इंडिया से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि मैं सच्चे प्यार के विचार को कभी नहीं छोड़ूँगी, चाहे कुछ भी हो। मैं एक आम वृश्चिक राशि की लड़की हूँ, इसलिए मैं प्यार के लिए अंत तक लड़ूँगी, लेकिन मैं बहुत वास्तववादी भी हूँ और जानती हूँ कि कहाँ सीमा खींचनी है।

प्रमुख खबरें

NASCAR Cup Series: क्षतिग्रस्त कार के बावजूद Ryan Blaney ने जीता Atlanta मुकाबला, Bubba Wallace को लगा झटका

Volkswagen CEO का अल्टीमेटम: लागत कम नहीं हुई तो जाएगी 50,000 Jobs, यूनियन के विरोध के बीच कंपनी का Mega Plan

Balogun Controversy: Donald Trump की पैरवी और FIFA की मेहरबानी भी नहीं आई काम, Belgium ने अमेरिका को चटाई धूल

Cricket News: इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम इंडिया में बदलाव, Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका