अर्जुन मुंडा बोले, नये कृषि कानून किसानों के पक्ष में हैं, उपज बढ़ाने के कई उपाय हैं शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

जमशेदपुर। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को कहा कि नये कृषि कानून किसानों के पक्ष में हैं और इनमें फसल की उपज बढ़ाने के लिए कई उपाय किए गए हैं। मुंडा ने रविवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बनाये गये नये कृषि कानूनों के लागू होने से किसान अपने लाभ को ध्यान में रखते हुए सरकार के साथ-साथ किसी अन्य को भी अपनी फसल बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन कृषि कानूनों में उपज को बढ़ाने के लिए कई उपाय किए गए हैं। यह पूछे जाने पर कि जब नीति इतनी ही अच्छी थी तो मोदी सरकार की केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने क्यों इस्तीफा दिया? इस पर मुंडा ने कहा, ‘‘ अब उन्हें भी अहसास हो रहा है कि यह नीति किसानों के पक्ष में है।’’ 

प्रमुख खबरें

Dollar निर्भरता घटाने वाले mBridge प्रोजेक्ट से Saudi Central Bank बाहर निकला

Mahalakshmi Vrat पर खूबसूरत लुक के लिए ट्राई करें ये 4 Kada Payal Designs

Rahul Gandhi पर CM Yogi का तीखा हमला, हामिद अंसारी के बयान पर भी उठाए सवाल

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक के मसौदे का कर्मचारी यूनियन ने किया विरोध