अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की मुसिबत बढ़ी! क्या एनसीबी करेगी गिरफ्तार?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2020

मुंबई। अभिनेता अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स बॉलीवुड में कथित नशीली दवाओं के उपयोग संबंधी मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी यहां स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनसीबी अधिकारियों ने बुधवार को डेमेट्रिएड्स से लगभग छह घंटे तक पूछताछ की थी। अधिकारी ने बताया कि उन्हें पूछताछ के लिए फिर से बुलाया गया था, जिसके बाद वह बृहस्पतिवार को दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में स्थित एनसीबी के अंचल कार्यालय में पहुंची।

इसे भी पढ़ें: सैफ अली खान और रानी मुखर्जी स्टारर बंटी और बबली 2 इस क्रिसमस को होगी रिलीज़? 

अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने, एनसीबी ने गैब्रिएला के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को एक ड्रग्स मामले में पास के पुणे जिले के लोनावाला स्थित एक रिजॉर्ट से गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े व्हाट्सएप चैट के आधार पर बॉलीवुड में कथित नशीली दवाओं के उपयोग की जांच शुरू की।

केंद्रीय एजेंसी ने इससे पहले राजपूत की प्रेमिका अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक, दिवंगत फिल्म स्टार के कुछ कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav ने Rajasthan में कॉजपा दल पर हमले की निंदा की, BJP को घेरा

Bangladesh के 23वें राष्ट्रपति बने Mirza Fakhrul, बंगभवन में ली पद की शपथ

Cuba अमेरिकी US Sanctions के आगे कभी नहीं झुकेगा: राजदूत जुआन कार्लोस

Hafiz Saeed पर अनुपस्थिति में चलेगा 26/11 का मुकदमा, Interpol की मदद लेगी पुलिस