Bangladesh के 23वें राष्ट्रपति बने Mirza Fakhrul, बंगभवन में ली पद की शपथ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

वरिष्ठ नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने शुक्रवार को बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। लंबे समय से सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के महासचिव रहे आलमगीर को जातीय संसद के कार्यवाहक अध्यक्ष कैसर कमाल ने बंगभवन के दरबार हॉल में पद की शपथ दिलाई। बंगभवन देश के राष्ट्राध्यक्ष का आधिकारिक कार्यालय-सह-आवास है।

देश में इस पद के लिए 35 साल में पहली बार हुए चुनावी मुकाबले में 78 वर्षीय आलमगीर ने 255 मत प्राप्त किये थे जबकि ओली अहमद को 88 मत मिले थे। यह 1991 के बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के लिए ऐसा पहला चुनाव है जिसमें मुकाबला हुआ है। इस पद के लिए पिछले कुछ दशकों में आमतौर पर सर्वसम्मति से या निर्विरोध चयन होता रहा है।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत