By रेनू तिवारी | Apr 25, 2019
आज कल लगता हैं बॉलीवुड में शादी से पहले मां बनने का ट्रेंड चल रहा हैं, तभी तो पहले नेहा धूपिया फिर एमी जेक्सन और इस लिस्ट में शामिल होने जा रहे है बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल। अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ ये पिता बनने की खबर शेयर की हैं। जी हां अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बेबी प्लान कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल ने एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस प्रेग्नेंट हैं।
इसे भी पढ़ें: अनारकली वाले बयान पर आजम खान के पुत्र पर जयाप्रदा ने किया पलटवार
इस तस्वीर में गैब्रिएला का बेबी बंप नजर आ रहा है। और उनके साथ अर्जुन रामपाल भी नजर आ रहे हैं। गैब्रिएला दक्षिण अफ्रीका की एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। वह बॉलीवुड फिल्म 'सोनाली केबल' में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि उन्होंने आईएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी फिल्मों में करियर को आगे ले जाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होने कहा था, 'मैंने बॉलीवुड में एक ही फिल्म की है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे यह अनुभव बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. इसलिए मैं और फिल्म नहीं करना चाहती हूं।
अर्जुन रामपाल का गैब्रिएला से पहले ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन के साथ नाम जुड़ चुका है। ऋतिक और अर्जुन के बीच भी अच्छे रिश्ते थे, वहीं अर्जुन और सुजैन में सिर्फ दोस्ती की बात लोगों को नहीं पची। इसकी वजह रही सुजैन और ऋतिक के रिश्ते में तल्खी। सुजैन और ऋतिक का तलाक भी हो चुका है। ऋतिक की शादी के टूटने की वजह अर्जुन माने गए। इस बात को तब और ताकत मिली जब खुद अर्जुन की पत्नी मेहर से अलग होने की बात सामने आई।