अर्जुन रामपाल शादी से पहले बने पिता गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने दिया बेटे को जन्म

By रेनू तिवारी | Jul 19, 2019

अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) तलाक के बाद एक बार फिर पिता बन गये है। अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) ने गुरूवार को प्यारे से बेटे को जन्म दिया। अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे। गैब्रिएला के घरवालें भी अस्पताल पहुंचे थे। गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के मां बनने की जानकारी जेपी दत्ता ने मीडिया को दी। अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बने हैं। अर्जुन रामपाल की पहले से दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। यह दोनों भी बेबी के जन्म के दौरान अस्पतान में ही थे। अर्जुन रामपाल ने अभी गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से शादी नहीं की है लेकिन तलाक के बाद से अर्जुन गैब्रिएलास के साथ ही हैं। 

इसे भी पढ़ें: Top Bollywood News: जानें इस हफ्ते क्या खास रहा मुबंई गलियारों में...

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अभी तक बच्चे का नाम नहीं सोचा है। लेकिन बेबी के जन्म से पहले एक बातचीत में कहा था कि, ‘अभी तक नाम तय नहीं हुआ है। हम इसके बारे में अभी सोच रहे हैं।’ जल्द ही एक प्यारा सा नाम ढूंढ लेंगे।  

इसे भी पढ़ें: करिश्मा कपूर ने शेयर की कपूर खानदान की ये खास तस्वीर!

इस साल अप्रैल में अर्जुन ने गर्भवती गैब्रिएला के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी, इस बच्चे के लिए आपका धन्यवाद। ”मई में, उन्होंने अपने बांद्रा वाले घर में गैब्रिएला लिए एक गोद भराई की मेजबानी की। मीडिया सूत्रों के साथ एक साक्षात्कार में अर्जुन ने खुलासा किया था कि वह गैब्रिएला से आम दोस्तों के माध्यम से मिले थे। "मैं केवल एक साल से ही गैब्रिएला से डेटिंग शुरू की थी।

अर्जुन के 'पल्टन' के निर्देशक जेपी दत्ता ने हमसे बात करते हुए कहा “अर्जुन ने आज सुबह मुझे खबर दी। वह इस समय बहुत ज्यादा खुश हैं। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। जेपी दत्ता ने बताया पलटन के बाद से, मैं उनके और उनके परिवार के बहुत करीब रहा हूं। इसलिए, यह एक दूसरे को कॉल करने और बधाई देने का दिन है। मैं आज उनसे मिलने जाऊंगा।”

प्रमुख खबरें

Vijayapura Crime: कर्नाटक में अस्पताल के बाहर यासीन जुबेर की गोली मारकर हत्या

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश