Armaan Malik और Kritika Malik के दो साल के बेटे को हुई गंभीर बीमारी, सदमे में पूरा परिवार

By एकता | Mar 05, 2025

यूट्यूबर अरमान मलिक और उनका परिवार बिग बॉस ओटीटी 3 में आने के बाद लाइमलाइट से गायब था, लेकिन अब वे फिर से सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार सुर्खियों की वजह अच्छी नहीं है। खबर है कि अरमान और कृतिका के छोटे बेटे जैद को गंभीर बीमारी हो गई है। आपको बता दें, जैद अभी महज दो साल का है। इस उम्र में उसे ऐसी बीमारी हो गई है जिसने मलिक परिवार को तोड़कर रख दिया है।

इसे भी पढ़ें: Sambhavna Seth को बुर्का पहनाओ, Sana Khan को मजाक पड़ा महंगा, नेटिजंस ने लताड़ लगाई

बीमारी की खबर सामने आने के बाद से अरमान और उनका परिवार तनाव में है। प्रशंसकों की टिप्पणियों से नाराज कृतिका उन पर भड़क रही हैं। कृतिका ने लोगों को सख्त हिदायत दी है कि वे उनके बच्चे के बारे में कुछ भी गलत न कहें। वह यह भी कहती हैं कि यह किसी के श्राप का नतीजा है। 

इसे भी पढ़ें: कमल हासन, अजित और जयम रवि के बाद अब Nayanthara ने छोड़ा Lady Superstar का खिताब, अपने फैसले की ये वजह बताई

मलिक परिवार द्वारा साझा किए गए नए ब्लॉग में, कृतिका और पायल ने ज़ैद के साथ अस्पताल का दौरा किया। वीडियो में, ज़ैद अपनी बीमारी के लिए अलग-अलग टेस्ट देते हुए रोता हुआ दिखाई दे रहा है। छोटे बच्चे की हालत कृतिका के दिल को झकझोर देती है। ज़ैद का जन्म 6 अप्रैल, 2023 को हुआ था। वह कृतिका और अरमान मलिक का बेटा है। अपने जन्म के बाद से ही वह बीमार रहता था। कृतिका ने अपने व्लॉग में हमेशा अपने बेटे की स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बताया है।

प्रमुख खबरें

Vande Mataram विवाद पर Kharge का पलटवार: जो गांधी-नेहरू ने गाया, वही हमने गाया, केस करना है तो उन पर करो

हिंदुस्तान कॉपर का बड़ा फैसला, Copper Production बढ़ाने के लिए ₹7,000 Crore के Capital Investment की तैयारी

Shatrughan Sinha का बड़ा दावा- बेटी Sonakshi की ट्रोलिंग के पीछे BJP IT सेल का हाथ, कहा- सब प्रायोजित है

Mumbai में BRICS Soft Power Festival: भारत-चीन सहित 5 देशों की विरासत और संस्कृति पर होगा मंथन