Manipur हिंसा: Kangpokpi के नगा गांव पर बदमाशों ने किया हमला, 9 घरों में लगाई आग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 12, 2026

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद बदमाशों ने नगा समुदाय के एक गांव पर हमला कर दिया और नौ घरों में आगजनी की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे तोकपा लियांगमई नगा गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। ‘द लियांगमई नगा काउंसिल, मणिपुर’ ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि इस हमले में दूसरे समुदाय के हथियारबंद लोग शामिल थे। काउंसिल ने दावा किया कि इस हमले में 10 घरों और एक गिरजाघर में आगजनी की गई।

उसने एक बयान में कहा, ‘‘निर्दोष आम नागरिकों, आवासीय संपत्तियों और आराधना स्थल को जानबूझकर निशाना बनाना हिंसा का एक गंभीर और निंदनीय कृत्य है।’’ नगा संगठन ने आगजनी के लिए जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी किए जाने और उन पर मुकदमा चलाए जाने की मांग की। उसने इलाके में सुरक्षा को तत्काल मजबूत करने की भी मांग की।

प्रमुख खबरें

Nepal ने खो दिये Sugauli Treaty के Original Document ! अब भारत के साथ कैसे सुलझायेगा सीमा विवाद?

Sara Ali Khan Birthday: Star Kid होने के बावजूद Sara Ali Khan ने अभिनय से बनाई पहचान, डेब्यू से Filmfare तक का खास सफर

Solar Eclipse 2026: क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें Sutak Timing और महत्व

Prabhasakshi NewsRoom: Bangladesh PM से मिलने के तुरंत बाद Delhi आकर PM Modi से मिले Dinesh Trivedi, पलट गया पूरा खेल