सेना को साइबर क्षेत्र के खतरों के बारे में भान है: जनरल नरवणे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2022

नयी दिल्ली|  सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय सेना को साइबर क्षेत्र के खतरों का इल्म है और उसने इन खतरों से निपटने के लिए अपनी क्षमताओं में सुधार के वास्ते कई कदम उठाए हैं।जनरल नरवणे ने ऑनलाइन कार्यक्रम में हैकेथॉन के विजेताओं को सम्मानित करते हुए यह बात कही।

‘सैन्य रणक्षेत्रम’ नामक इस कार्यक्रम को एक अक्टूबर से 31 दिसंबर के बीच आयोजित किया गया, जिसमें 15,000 लोगों ने हिस्सा लिया।

सेना ने एक बयान में कहा कि सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘देश के समक्ष आज जो अहम चुनौतियां हैं उनमें से एक है साइबर खतरा और इस बात को ध्यान में रखते हुए सेना इन खतरों के प्रति सजग है और उसने इनसे निपटने के लिए अपनी क्षमताओं में सुधार के वास्ते कई कदम उठाए हैं।

प्रमुख खबरें

S Jaishankar ने Iran से वाणिज्यिक जहाजों पर हमले रोकने का किया आग्रह

Passport Fee में 67 प्रतिशत की बढ़ोतरी 14 साल बाद की गई: Lok Sabha में बोली सरकार

Commonwealth Games: Asmita Day और Harsh Singh ने Judo में दिलाए दो Gold, PM Modi ने दी बधाई

Ashok Gehlot बोले, राजस्थान में Congress के सभी नेता एकजुट हैं, कोई नाराजगी नहीं