सिर्फ एक आवाज पर कार्रवाई के लिए तैयार है इंडियन ऑर्मी: बिपिन रावत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2018

नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत का कहना है कि सेना सिर्फ एक आवाज पर कार्रवाई करने के लिए तैयार है और अब कभी ऐसी स्थिति पैदा नहीं होगी जब सेना 26/11 जैसे बड़े आतंकवादी हमले का मुकाबला ना कर सके। रावत ने कहा कि सेना अब सरकार से मिले निर्देशों के आधार पर कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इंडिया टुडे पत्रिका को दिए साक्षात्कार में रावत ने कहा कि यदि हमसे कोई कार्रवाई करने को कहा गया तो हम तैयार हैं और हममें वह क्षमता है। ऐसे में कभी भी ऐसी कोई स्थिति नहीं होगी जहां आपके पास बड़े आतंकवादी हमलों से निपटने का विकल्प ना हो।

रावत इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि यदि 26/11 जैसा कोई और हमला हुआ तो सेना की जवाबी कार्रवाई क्या होगी। घाटी में जवानों के सिर काटे जाने के संबंध में सवाल करने पर रावत ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया है, पंचायत सदस्यों के मकान और स्कूल भवन जलाए हैं।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Pellet Gun Controversy के बीच CRPF DG ने बढ़ाया जवानों का मनोबल, बोले- निडर होकर करें ड्यूटी, मैं देख लूँगा

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बेचने के आरोप में लेखा विभाग का कर्मचारी निलंबित

ओडिशा के सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या बढ़कर 35 हुई, अधिकारियों ने दी जानकारी

छात्रसंघ चुनाव बहाली और लाठीचार्ज के विरोध में जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई कार्यकर्ता