ओडिशा के सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या बढ़कर 35 हुई, अधिकारियों ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

भुवनेश्वर/बारीपदा, 29 जुलाई ओडिशा के सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि वहां बाघों की संख्या 2014 में पांच से बढ़कर 2026 में 35 हो गई, जिसका श्रेय वैज्ञानिक प्रबंधन और स्थानीय समुदायों के सहयोग को जाता है। वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने बाघों के संरक्षण के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर अलग-अलग संदेशों में माझी और पटनायक ने लोगों से राज्य में बाघों की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Pellet Gun Controversy के बीच CRPF DG ने बढ़ाया जवानों का मनोबल, बोले- निडर होकर करें ड्यूटी, मैं देख लूँगा

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बेचने के आरोप में लेखा विभाग का कर्मचारी निलंबित

छात्रसंघ चुनाव बहाली और लाठीचार्ज के विरोध में जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई कार्यकर्ता

बिहार: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में सुबह नौ बजे तक हुआ 4.61 प्रतिशत मतदान, नेताओं ने की वोटिंग की अपील