सेना ने रियासी में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया, भारी मात्रा में हथियार जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2024

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में सेना ने बुधवार को एक बड़े आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने माहोर के वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। अधिकारियों के अनुसार ठिकाने से बरामद सामग्री में एक एके राइफल, 400 से अधिक कारतूस के साथ तीन मैगजीन, दो पिस्तौल, 14 कारतूस के साथ दो मैगजीन और चार हथगोले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है तथा विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ