Rajasthan DGP से मिले Army Chief Dheeraj Seth, सीमा सुरक्षा और इंटेलिजेंस पर बनी सहमति

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 28, 2026

सेना और राजस्थान पुलिस ने राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उभरती सुरक्षा चुनौतियों और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मामलों से निपटने के लिए खुफिया जानकारी साझा करने, क्षेत्रीय निगरानी और आपसी समन्वय मजबूत करने पर सहमति जताई है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने बृहस्पतिवार को यहां राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान सीमा सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और सेना-पुलिस के बीच सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई।

बयान में कहा गया कि हाल में आयोजित सेना भर्ती प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया था और भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई। इसे सेना, नागरिक प्रशासन और पुलिस के बीच प्रभावी समन्वय का उदाहरण बताया गया। सेना प्रमुख और डीजीपी ने भविष्य में प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में भी समन्वय मजबूत करने पर सहमति जताई।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा की करेंगे समीक्षा, दार्जिलिंग मुद्दे पर भी होगी चर्चा

डीजीपी शर्मा ने सेना प्रमुख जनरल सेठ का स्वागत करते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता और राजस्थान पुलिस की विभिन्न इकाइयों के प्रतीक चिह्न वाला स्मृति चिह्न भेंट किया। जनरल सेठ ने भी आपसी सम्मान और सद्भावना के प्रतीक के तौर पर शर्मा को सैन्य स्मृति चिह्न प्रदान किया।

प्रमुख खबरें

JLN Stadium में Diljit Dosanjh के शो का रास्ता साफ, सुरक्षा समीक्षा के बाद Delhi Police दी मंजूरी

SIR के विरोध में Delhi में Election Commission मुख्यालय की ओर मार्च, सुरक्षा कड़ी

Special Cell, Crime Branch और EOW में नए DCP तैनात, Delhi Police ने किए 25 तबादले

Voter List में गलत नाम होने पर भी नहीं रुकेगा वोट, UP MLC Election के लिए EC का निर्देश