Prabhasakshi NewsRoom: LoC पर Pak की गोलीबारी का भारत ने दिया करारा जवाब, Army Chief Gen Upendra Dwivedi भी कश्मीर पहुँचे

By नीरज कुमार दुबे | Apr 25, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता चला जा रहा है। हम आपको बता दें कि आज पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की है जिसका मुंहतोड़ जवाब भारत की ओर से दिया गया है। इस बीच, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहलगाम हमले के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा करने के लिए आज कश्मीर पहुंच गये हैं। दूसरी ओर वायुसेना आक्रमण अभ्यास कर रही है तथा नौसेना ने भी अपनी विध्वंसक मिसाइल का परीक्षण कर भारत की रक्षा तैयारियों में इजाफा कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: आतंकियों, उनके शरणदाताओं व आकाओं को देना होगा मुंह तोड़ जवाब

उधर, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा बृहस्पतिवार रात की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। सैन्य सूत्रों ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। एक सूत्र ने कहा, ‘‘पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी किए जाने की घटनाएं हुईं।’’ उसने कहा, ‘‘गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया।’’

दूसरी ओर, भारतीय वायुसेना (आईएएफ) मध्य क्षेत्र में 'आक्रमण अभ्यास' कर रही है जिसमें उसके अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान भाग ले रहे हैं। हालांकि, एक सूत्र ने बताया कि यह एक "नियमित अभ्यास" है। हम आपको बता दें कि भारत के अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों में राफेल, सुखोई-30 और अन्य विमान शामिल हैं। यह अभ्यास ऐसे समय हो रहा है जब मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

हम आपको यह भी बता दें कि एक दिन पहले ही भारतीय नौसेना के मिसाइल विध्वंसक पोत ‘आईएनएस सूरत’ ने मध्यम दूरी तक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया। बताया जा रहा है कि इस मिसाइल की मारक क्षमता करीब 70 किलोमीटर है। नौसेना ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक पोत ‘आईएनएस सूरत’ ने समुद्र में स्थित एक लक्ष्य पर सफलतापूर्वक सटीक हमला किया, जो नौसेना की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।’’ नौसेना ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि स्वदेशी युद्धपोत डिजाइन, विकास और संचालन में भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाती है और रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्र की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।’’ नौसेना ने कहा कि यह ‘‘मील का पत्थर’’ राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा के लिए बल की ‘‘अटूट प्रतिबद्धता’’ का सबूत है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Nagpur सीट पर कांग्रेस की जीत बदलाव का संकेत, हर्षवर्धन सपकाल का बयान

हिन्दुस्तानी सरजमीं से होगा टाइप-25 का परीक्षण, भारत में मिसाइल क्यों टेस्ट करना चाहता है जापान?

Cristiano Ronaldo ने Lionel Messi को पछाड़ा, जीता Best Ballon dOr of All Time अवॉर्ड

लागत बढ़ने और कमजोर मांग से Ambuja Cements का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 90 प्रतिशत गिरा