सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय 3 दिन की बांग्लादेश यात्रा पर रवाना, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ाने पर जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2022

नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय रविवार को तीन दिन की यात्रा पर बांग्लादेश के लिए रवाना हो गये जिसमें द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। यह उनकी सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद पहली विदेश यात्रा है। इससे एक महीने से भी कम समय पहले बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमिन भारत की यात्रा पर आये थे और इस दौरान दोनों पक्षों ने तेजी से विस्तार लेते संबंधों में ‘विश्वास और आपसी सम्मान’ की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि सेना प्रमुख बांग्लादेश की तीनों सेनाओं के प्रमुखों से आमने-सामने बात कर सकते हैं और देश के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। 

प्रमुख खबरें

मिजोरम में भारत-म्यांमा सीमा पर असम राइफल्स ने 1.87 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी

कश्मीरी पंडितों पर मजाक को लेकर Samay Raina और Sharon Verma की आलोचना, Peace Forum ने जताई नाराजगी

असम में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2021 से अब तक 26500 से अधिक गिरफ्तार

भारत की परमाणु ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, उज्बेकिस्तान से Uranium सप्लाई का नया रास्ता खुला