Army Chief जनरल मनोज पाण्डे ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2023

नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डे बुधवार को पांच दिवसीय यात्रा पर ब्रिटेन रवाना हुए और इस दौरान वह एक प्रतिष्ठित सैन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा द्विपक्षीय रणनीतिक मुद्दों पर शीर्ष ब्रिटिश रक्षा अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। सेना ने बताया कि जनरल पाण्डे सैंडहर्स्ट में प्रतिष्ठित रॉयल मिलिट्री एकेडमी की ‘201वीं सॉवरेन परेड ऑफ कमिशनिंग कोर्स’ का निरीक्षण करेंगे। वह परेड में ‘सॉवरेन प्रतिनिधि’ के रूप में भाग लेंगे। सैंडहर्स्ट में रॉयल मिलिट्री एकेडमी में सॉवरेन परेड एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है जिसे अपने शानदार इतिहास के लिए जाना जाता है। सेना के अनुसार, जनरल पाण्डे भारत के पहले सेना प्रमुख हैं जो परेड के लिए सॉवरेन प्रतिनिधि बने हैं।

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर