थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे ने भारतीय सेना स्मारक का उद्घाटन किया, इटली के रक्षा मंत्री के साथ की वार्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

नयी दिल्ली। थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने द्वितीय विश्व युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में इतालवी शहर कैसिनो में बनाए गए एक स्मारक का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। नरवणे ने इटली की अपनी यात्रा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को इटली के अपने समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल पिएट्रो सेरिनो और रक्षा मंत्री लोरेंजो ग्वेरिनी से रोम में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सैन्य संबंधों और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने पर केन्द्रित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अस्पताल में भर्ती कल्याण सिंह से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी

पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन इतालवी प्रधानमंत्री जी कोंटे के बीच हुए डिजिटल शिखर सम्मेलन में रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के तौर-तरीकों पर प्रमुखता से विचार किया गया था। दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय सहयोग व प्रौद्योगिकी सहयोग के माध्यम से रक्षा संबंधों को और विस्तारित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया था।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Gold जीतने के बाद बोलीं Harmanpreet Kaur, अन्य खेलों के लिए खुला पदकों का रास्ता

BPSC Project Manager Exam 2026 स्थगित, आयोग जल्द जारी करेगा नई तारीख

Shafali Verma ने तोड़ा Laura Wolvaardt का रिकॉर्ड, एक साल में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन

Asian Games में महिला टीम ने जीता Gold Medal, राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने दी बधाई