Jan Gan Man: Pakistan की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती, J&K में आतंक का अब भी सबसे बड़ा स्रोत है पाक

By नीरज कुमार दुबे | Jan 14, 2025

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि पाकिस्तान आतंकवाद का ‘केंद्र’ है और वहीं से जम्मू-कश्मीर में हिंसा के कुचक्र को ‘संचालित’ किया जा रहा है। सेनाध्यक्ष की यह टिप्पणी काफी मायने रखती है क्योंकि पाकिस्तान ने आर्थिक रूप से कंगाली की कगार पर पहुँचने के बावजूद भारत के प्रति अपनी पुरानी नीति बरकरार रखी है। सेनाध्यक्ष की यह टिप्पणी इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि पाकिस्तान के खुद के पाले हुए आतंकवादी अब उसके लिए भस्मासुर साबित हो रहे हैं उसके बावजूद वह प्रशिक्षण देकर आतंकवादियों को भारत भेजने की कोशिश करता रहता है।

इसे भी पढ़ें: Pok के बिना जम्मू कश्मीर अधूरा, राजनाथ सिंह बोले- अवैध घुसपैठ और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा पाकिस्तान

जनरल द्विवेदी ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में हिंसा ‘आतंकवाद के केंद्र पाकिस्तान’ द्वारा ‘संचालित’ किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में कई आतंकी हमले हुए हैं।’’ सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘पिछले साल मारे गए आतंकवादियों में से 60 प्रतिशत पाकिस्तान मूल के थे। आज तक (कश्मीर) घाटी और जम्मू क्षेत्र में जो भी शेष बचे हैं, हमें लगता है कि उनमें से लगभग 80 प्रतिशत या उससे अधिक पाकिस्तान मूल के हैं।’’ जनरल द्विवेदी ने हालांकि जोर देकर कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में स्थिति ‘पूरी तरह से नियंत्रण में’ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सीमा पर आतंकी ढांचा ‘‘बरकरार’’ है। उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में उत्तरी कश्मीर और डोडा-किश्तवाड़ क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ी हैं, लेकिन समग्र रूप से हिंसा नियंत्रण में है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह