सिंगापुर में सेना प्रमुख नरवणे ने द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2022

सिंगापुर। भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने सोमवार को सिंगापुर में क्रानजी युद्ध स्मारक का दौरा किया और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कर्तव्य निभाते हुए शहीद होने वालों को श्रद्धांजलि दी। यह स्मारक द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सिंगापुर और मलाया को जापानी हमलावरों से बचाने के दौरान जान गंवाने वाले उन पुरुषों और महिलाओं को समर्पित है जो भारत, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, श्रीलंका, मलाया, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड के निवासी थे।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति तक इमरान पद पर बने रहेंगे : राष्ट्रपति अल्वी

भारतीय सेना के अतिरिक्त महानिदेशक (सार्वजनिक सूचना) ने ट्वीट कर कहा कि यात्रा के पहले दिन जनरल नरवणे ने सिंगापुर में क्रानजी युद्ध स्माकर का दौरा कर द्वितीय विश्वयुद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जनरल नरवणे द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को और मजबूत करने के तौर-तरीकों का पता लगाने के लिए तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा पर हैं। वह 4 से 8 अप्रैल तक सिंगापुर की अपनी यात्रा के दौरान वहां के वरिष्ठ सैन्य असैन्य नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। वह सिंगापुर में कुछ सैन्य प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे।

प्रमुख खबरें

सिख गुरुओं के बलिदान से सुरक्षित है भारत की पहचान: CM Yogi Adityanath

Bihar के AIMIM MLA अख्तरुल ईमान बोले- इस्लाम में महिलाओं के लिए पर्दा जरूरी

डेटा सुरक्षा को लेकर भारतीय सेना सख्त, सैन्यकर्मियों के लिए Facebook, TrueCaller, Snapchat समेत 87 ऐप हुए बैन

Jewar Airport के नामकरण पर Congress का PM Modi पर तीखा हमला