सेना ने रेगिस्तानी क्षेत्र में किया ड्रोन एवं ड्रोन प्रतिरोध का अभ्यास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2025

भारतीय सेना ने ड्रोन और ड्रोन-प्रतिरोध का अभ्यास किया है, जो उनके संचालन के लिए सैद्धांतिक मूलाधारों के विकास और परीक्षण पर केंद्रित है। इससे उभरते हवाई खतरों के खिलाफ बल की प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत होगी।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह अभ्यास यथार्थवादी, इलेक्ट्रोनिक युद्ध और प्रतिस्पर्धी परिचालन वातावरण में विभिन्न हवाई और जमीनी संसाधनों को एकीकृत करके तथा बहु-डोमेन कमान और नियंत्रण केंद्रों के बीच समन्वय के साथ अगली पीढ़ी के युद्ध के लिए भारतीय सेना की तैयारी को परखने के लिए तैयार किया गया था।’’

एक बयान में कहा गया कि दो दिवसीय अभ्यास में ड्रोन और ड्रोन-रोधी अभियानों के लिए सैद्धांतिक मूलाधारों के विकास और परीक्षण पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिससे ‘उभरते हवाई खतरों के खिलाफ भारतीय सेना की प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत किया जा सके।’ दक्षिणी कमान के ‘जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ’ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने अभ्यास की सफलता की सराहना की।

प्रमुख खबरें

4 October History: 1977 में पूर्व PM Indira Gandhi की गिरफ्तारी और 16 घंटे में रिहाई

Flydubai विमान में कैप्टन पर हमला करने वाले सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक के रूप में हुई

Asian Games में भारत के दोहरे स्वर्ण पर PM Modi ने दी बधाई, खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा

Hyderabad सेना शस्त्रागार से हथियार चोरी मामले में तीन जवानों समेत सात लोग गिरफ्तार