सेना को अग्निवीर योजना नहीं चाहिए, INDIA Alliance इसे कूड़ेदान में फेंक देगा : Rahul Gandhi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2024

महेंद्रगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अगर इंडिया गठबंधन सत्ता में आया तो अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जाएगा और इसे कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने हिन्दुस्तान के जवानों को मजदूरों में बदलने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की। लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में अपनी पहली जनसभा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। अग्निवीर योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया, यह सेना की योजना नहीं बल्कि मोदी की योजना है, सेना ऐसा नहीं चाहती। 

इसे भी पढ़ें: Mumbai Hoarding Collapse । घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना में मृतकों की संख्या 17 हुई

राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, वे कहते हैं कि शहीद दो तरह के होंगे - एक सामान्य जवान और अधिकारी जिन्हें पेंशन, शहीद का दर्जा, सारी सुविधाएं मिलेंगी और दूसरी तरफ गरीब परिवार का व्यक्ति जिसे अग्निवीर नाम दिया गया है। अग्निवीरों को न शहीद का दर्जा मिलेगा, न पेंशन और न ही कैंटीन की सुविधा मिलेगी। किसानों के मुद्दे पर निशाना साधते हुए गांधी ने मोदी सरकार पर 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चार जून को जब हम सत्ता में आएंगे तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे। गांधी ने कहा, ‘‘जहां तक कृषि ऋण को माफ करने का सवाल है तो हम कर्ज माफी आयोग लाएंगे।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक

The Hague में शरणार्थी नीति विरोधी प्रदर्शन में भड़की हिंसा, पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा

Manipur के Kangpokpi में 6 ग्रामीणों की हिरासत पर हिंसक विरोध, बाद में हुए रिहा

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान