सीमाओं पर अस्थिर हालात का सामाना करते हुए सेना और मजबूत हुई: जनरल नरवणे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2021

पुणे।थल सेना प्रमुख एम एम नरवणे ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान पश्चिम और उत्तर की ‘अस्थिर’ सीमाओं पर चुनौतियों का सामना करते हुए भारतीय सेना और मजबूत हुई। जनरल नरवणे ने कहा कि उन्होंने हमेशा कहा है कि युद्ध दो सेनाओं के बीच नहीं लड़े जाते हैं, बल्कि दो देशों के बीच लड़े जाते हैं। उनकी टिप्पणी ऐसे दिन आयी है जब भारतीय सेना ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में गोगरा टकराव बिंदु पर भारत और चीन की सेनाओं ने अपने-अपने सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है तथा जमीनी स्थिति को गतिरोध-पूर्व अवधि के समान बहाल कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की मां को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया तलब

किसी खूबसूरत नायिका का पिता कोई खडूस कर्नल होता है, जो सिल्क का गाउन पहनता है और एक हाथ में व्हिस्की की बोतल होती है और दूसरे हाथ में बंदूक होती है। यह वाकई में मुझे परेशान करता है। सृजनात्मक आजादी का मैं सम्मान करता हूं। मुझे लगता है कि घिसे-पिटे तरीके से किसी समुदाय और चरित्र को दिखाने से परहेज करना चाहिए।’’ सेना प्रमुख ने कहा कि देश चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के दौरान पश्चिम और उत्तर दोनों सीमाओं पर (पाकिस्तान और चीन से लगी सीमाओं का हवाला देते हुए) अस्थिरता बढ़ गयी। हालांकि, इन चुनौतियों का सामना करते हुए भारतीय सेना और मजबूत हुई।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू