ऑपरेशन ऑल आउट में फिर जुटी सेना, मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2018

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में दो आतंकवादी ढेर हो गये। सेना ने बताया कि राज्य में संघर्षविराम को आगे नहीं बढ़ाने के केंद्र के फैसले के एक दिन बाद यह अभियान किया गया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आज सुबह आतंकवाद-रोधी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि अब तक दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है, हालांकि अभियान अब भी जारी है। बहरहाल मारे गये आतंकवादियों की पहचान एवं किस समूह से वे संबद्ध थे, इसकी जानकारी जुटायी जा रही है। 

 

सुरक्षा बलों ने राज्य की राजधानी श्रीनगर सहित समूची घाटी के अलग - अलग स्थानों में जांच अवरोधकों को लगाने में सक्रियता दिखायी। पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां शहर में विभिन्न स्थानों पर प्रवेश करने वाले वाहनों की औचक जांच कर रही हैं। रमजान के महीने में सुरक्षा पर हमलों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि को देखते हुए इलाके में प्रभुत्व स्थापित करने वाले अभियानों और वाहनों की जांच में तेजी आयी है। 

प्रमुख खबरें

Guru Gochar 2024: गुरु का राशि परिवर्तन इन 3 राशियों को मिलेगा भर-भर के कष्ट

Vladimir Putin के खतरनाक इरादे, पश्चिमी देशों के खिलाफ परमाणु अभ्यास करेगा रूस

पुलिस हिरासत से भागा खुंखार अपराधी, दिल्ली के लोधी कॉलोनी में हत्या के आरोप में थाने में बंद था

Sikkim Elections 2024: पूर्व सीएम चामलिंग ने राज्य में लगाया कुशासन का आरोप, कहा- यह आखिरी मौका