Pakistan में सेना ही 'सरकार', शहबाज के किस प्रस्ताव को मुनीर ने ठुकराया?

By अभिनय आकाश | Mar 04, 2024

पाकिस्तान में नई सरकार का आज शपथ ग्रहण होना है। शहबाज शरीफ आज पीएम पद की शपथ लेंगे। मंत्रियों के नाम पर सेना की मुहर शहबाज मंत्रिमंडल में जरूरी नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार सेना अपना वित्त मंत्री और विदेश मंत्री चाहती है। पहले से ही इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि शहबाज भले ही प्रधानमंत्री बन जाए लेकिन सेना ही सरकार चलाएगी। इसकी सुगबुगाहट अब नजर आने भी लगी है। पीएमएनएल के प्रस्ताव को सेना ने खारिज कर दिया है। इशाक डार, बिलाल अजहर कियानी का नाम शहबाज शरीफ की तरफ से भेजा गया था। इसी तरह विदेश मंत्री के लिए ख्वाजा आसिफ का नाम सबसे आगे था। लेकिन अब सेना ने दखल दिया है। कहा जा रहा है कि सेना अपने करीबी को आगे रखना चाहती है। इसी के साथ ही बिलावल भुट्टो को मनाने में सरकार जुटी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज ने अपने भाई, सहयोगियों का आभार जताया

पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन पर भरोसा जताने और उन्हें सदन का नेता बनाने के लिए गठबंधन सरकार के अपने सहयोगियों का रविवार को आभार जताया। शहबाज ने अपने विजयी भाषण में कहा कि जब मेरे नेता (नवाज) तीन बार प्रधानमंत्री चुने गए तो देश में जो विकास हुआ, वह अपने आप में उदाहरण है। और यह कहना गलत नहीं है कि नवाज शरीफ वह शख्स हैं, जिन्होंने पाकिस्तान का निर्माण किया है। 

प्रमुख खबरें

Starlink लाइसेंस पर तकरार, Elon Musk ने पूछा क्या Ambani हैं असली बॉस

WTO ने बढ़ाया 2026 में वैश्विक वस्तु व्यापार का अनुमान, 3.9 फीसदी की दर से बढ़ने की संभावना

FII हिस्सेदारी घटने से HDFC Bank के Share में 1% से अधिक की गिरावट

Election Commission विवाद पर INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, राजघाट पर बापू को नमन कर मांगा इस्तीफा