ईद के जश्न के बीच राजौरी में पाक की ओर से फायरिंग में एक जवान शहीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2018

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे हुए राजौरी जिले में सेना के एक गश्ती दल को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की। इस संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना के एक जवान की मौत हो गई। इससे पहले सांबा जिले में 13 जून को पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से की गई गोलीबारी में बीएसएफ के चार जवानों की मौत हो गई थी। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से लगे हुए भारतीय क्षेत्र के 700 मीटर अंदर नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना के नियमित गश्ती करने वाले दल पर बिना उकसावे के निशाना साधकर गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

इस गोलीबारी में राइफलमैन बिकास गुरुंग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। गुरुंग मणिपुर के खुंका खुकी गांव के रहनेवाले थे। उनके परिवार में उनकी मां है। सेना के अधिकारी ने बताया कि बिना उकसावे के ईद के मौके पर पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलीबारी बेहद अनैतिक और गैर - पेशेवर कदम है। पाकिस्तानी सेना द्वारा बार - बार उकसाने पर भी भारतीय सेना ने बेहद संयम का परिचय दिया है। 

उन्होंने बताया कि हालांकि , सेना को जवाबी गोलीबारी करने को मजबूर किया गया। भारतीय सेना सही वक्त और समय पर इसका माकूल जवाब देगी। ईद के मौके पर भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना के बीच होनेवाले मिठाइयों के आदान-प्रदान को भी रद्द कर दिया गया। इस साल जम्मू - कश्मीर में अब तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में 11 बीएसएफ जवान शहीद हो चुके हैं। पिछले पांच वर्षों की तुलना में इस साल बीएसएफ के ज्यादा संख्या में जवानों की मौत हुई है। 

 

प्रमुख खबरें

Karnataka । क्या कोई पंजा आपकी संपत्ति लूट सकता है? Belagavi की जनता से PM Modi ने पूछा सवाल, Congress को दी ये चेतवानी

उधमपुर में आतंकवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी में एक ग्राम रक्षा गार्ड हुआ घायल

12 साल बाद गुरु का वृषभ में हो रहा है गोचर, कैसा होगा इसका असर विभिन्न राशियों पर जानें सिर्फ यहां

बादल ने धर्म का इस्तेमाल हमेशा अपने निहित स्वार्थों के लिए किया : Bhagwant Mann