LOC पर पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना का जवान शहीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2019

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में रविवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ के शाहपुर और केरनी इलाकों में शनिवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई और यह रातभर लगातार होती रही।

 

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में सुबह करीब चार बजे जवान गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। पिछले चार दिनों में गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो चुकी है।

 

इसे भी पढ़ें: किसानों के भुगतान को लेकर योगी और प्रियंका गांधी के बीच वार-पलटवार

 

बृहस्पतिवार को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की बिना उकसावे की गोलीबारी में 24 वर्षीय राइफलमैन यश पॉल शहीद हो गए थे। गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर भारत के हवाई हमलों के बाद से सीमा पर तनाव बना हुआ है। 

 

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis