भारतीय सेना आंतरिक संचार के लिए SAI ऐप का शुरू कर सकती है उपयोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय सेना एक अप्रैल से एसएआई (सेक्योर एप्लिकेशन फॉर इंटरनेट) ऐप का उपयोग आंतरिक संचार के लिए करना शुरू कर सकती है। सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कर्नल साई शंकर द्वारा विकसित यह ऐप साइबर एवं सुरक्षा मंजूरी और डेटा परीक्षण की प्रक्रिया से गुजर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: LAC गतिरोध पर बोले सेना प्रमुख, सैनिकों का पीछे हटना दोनों पक्षों के लिए लाभकारी है 

विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक वेबिनार के दौरान नरवणे ने कहा कि हमारे एक अधिकारी ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर ऐप विकसित किया है जोकि व्हाट्सऐप के समान है। हम भारतीय सेना के लिए उसे उपयोग करने की योजना बना रहे हैं। हो सकता है कि एक अप्रैल से, हम इस ऐप को केवल आंतरिक संचार के लिए उपयोग करेंगे।

प्रमुख खबरें

LPG Cylinder को लेकर सियासत तेज, PM ने कहा- अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखो, जमाखोरी करने वाले जाएंगे जेल

IPL 2026 पर Iran-Israel जंग की आंच, खिलाड़ियों की यात्रा को लेकर टीम अधिकारी चिंतित

Bhooth Bangla Official Teaser | अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने 14 साल बाद मचाया धमाल, डरावनी हवेली में कॉमेडी का तड़का

Parliament Budget Session Live Updates: Lok Sabha में लौटे Speaker Om Birla, विपक्ष को दिया कड़ा संदेश- नियमों से ऊपर कोई भी नहीं