Jammu-Kashmir : कुपवाड़ा में सेना के जवानों ने चार पुलिसकर्मियों को पीटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2024

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के जवानों ने चार पुलिसकर्मियों की कथित रूप से पिटाई की। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में पुलिसकर्मियों को चोटें आईं हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कुपवाड़ा पुलिस थाने में तैनात विशेष पुलिस अधिकारी रईस खान, इम्तियाज मलिक और सिपाही सलीम मुश्ताक व जहूर अहमद को मंगलवार देर रात सौरा स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल (एसकेआईएमएस) में भर्ती कराया गया। 

इसे भी पढ़ें: केंद्र ने दिल्ली के मुख्य सचिव Naresh Kumar को तीन महीने का एक और सेवा विस्तार दिया

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के इस कदम से सेना की स्थानीय इकाई में कथित रूप से रोष था, जिसके बाद वे थाने में घुसे। श्रीनगर में सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है और अधिक जानकारी मिलने के बाद ही वे इस मामले पर टिप्पणी कर सकेंगे।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Fish Feast Row: Ajay Rai की BJP को चुनौती - सबूत दिखाओ, पद छोड़ दूंगा!

Yashasvi Jaiswal ने दिया आलोचकों को जवाब, Asitha Fernando से हुई थी तीखी बहस

मुस्लिम NATO में ईरान की एंट्री, खुलासे से इजरायल के उड़े होश, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Yogi Adityanath ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, रायबरेली में उठाए सवाल