सेना ने गुलमर्ग में प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार किया, जनता के लिए फिर से खोला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2021

श्रीनगर। सेना ने जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार किया और इसे मंगलवार को दोबारा आम जनता के लिए खोल दिया। वर्ष 1915 में बना यह मंदिर अभिनेता राजेश खन्ना और मुमताज की फिल्म आप की कसम के मशहूर गीत जय जय शिव शंकर में भी नजर आया था।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर प्रशासन ने विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षा के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

सेना के एक अधिकारी ने कहा कि गुलमर्ग में सेना की बटालियन ने स्थानीय लोगों की मदद से शिव मंदिर की पूरी तरह मरम्मत की और मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग को भी दोबारा बनाया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा