अमरनाथ यात्रियों को बचाने के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर रही सेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2022

श्रीनगर। भारतीय सेना ने भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में फंसे अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को बचाने के लिए आधुनिक उपकरणों और जवानों को तैनात किया है। सेना के एक अधिकारी ने शनिवार को यहां बताया कि बचाव दल को शुक्रवार शाम को बादल फटने से लोगों के हताहत होने की खबर मिलने के तुरंत बाद घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि एक कर्नल की अगुवाई में इंफेंटरी बटालियन के साथ ही त्वरित प्रतिक्रिया दल, राष्ट्रीय राइफल्स सेक्टर के कर्मियों की एक अतिरिक्त कंपनी और विशेष बलों का एक दल विशेष बचाव उपकरणों के साथ पवित्र गुफा पहुंचा।

हालांकि, खराब मौसम के कारण गुफा में रात को हेलीकॉप्टर नहीं उतर सके। दो वॉल रडार और दो खोज एवं बचाव श्वान दस्तों को भी गुफा में बचाव अभियान के लिए भेजा गया है।’’ लोगों को निकालने से जुड़े अभियान की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि खोज, बचाव और चिकित्सीय प्रयास दिन में भी जारी रहे। उन्होंने कहा, ‘‘पहला हेलीकॉप्टर घायलों को निकालने के लिए सुबह छह बजकर 45 मिनट पर घटनास्थल पर पहुंचा। कुल 15 शव और 63 यात्रियों को बाहर निकाला गया है। सैन्य और असैन्य, दोनों हेलीकॉप्टर घायलों एवं मृतकों को निकालने के लिए बार-बार फेरे लगा रहे हैं।’’ अधिकारी के अनुसार, ‘‘गुफा से कुल 28 मरीजों को निकाला गया है और उन्हें नीलगरड़ में प्राथमिक उपचार केंद्र ले जाया गया है। इनमें से 11 को इलाज के लिए असैन्य हेलीकॉप्टरों से एसकेआईएमएस श्रीनगर पहुंचा गया है।’’ शवों को गुफा से नीलगरड़ तक लाया गया है, जबकि भारतीय सेना फंसे हुए यात्रियों को बालटाल ले जा रही है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इसके साथ ही किसी भी संभावित हताहत के लिए संगम में अमरनाथ नर में दिन में तलाश शुरू की गई।’’ चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला और किलो फोर्स की जीओसी के मेजर जनरल संजीव सिंह सलारिया ने भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे बचाव और चिकित्सीय प्रयासों की समीक्षा करने के लिए शनिवार तड़के पवित्र गुफा का दौरा किया। उन्होंने यात्रियों और स्थानीय लोगों से बात की तथा सेना द्वारा हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट