By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2020
नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 महामारी रोकथाम के लिए लागू नियमों का उल्लंघन करने पर मेट्रो के 98 यात्रियों पर जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मेट्रो स्टेशनों पर पुलिसकर्मी कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करनेवालों पर नजर रख रहे थे। इसी दौरान मास्क नहीं पहनने वाले और सामाजिक दूरी नियम का उल्लंघन करनेवाले यात्रियों को चालान जारी किया गया।