विधानसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में करीब 150 भाजपा नेताओं की तैनाती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2021

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ,भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 150 से अधिक वरिष्ठ नेता, पार्टी की जीत के लिए काम करने के लिए दिल्ली से दोनों राज्यों में जा रहे हैं। यहां भाजपा नेताओं ने कहा कि 100 से अधिक वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 44 विधानसभा क्षेत्रों में जिला प्रभारी के तौर पर काम करने के लिए तैनात किया गया है। ये नेता प्रचार को दिशा देने, प्रचार-अभियान में समन्वय स्थापित करने के साथ ही बूथ प्रबंधन का काम देखेंगे। जिला और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कार्यरत भाजपा नेताओं की टीम की निगरानी भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और वर्तमान महासचिव दिनेश प्रताप सिंह करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: केरल में दो राजनीतिक हत्याओं से सियासी संग्राम, अलाप्पुझा में धारा 144, भाजपा का विजयन सरकार पर हमाल

उत्तर प्रदेश में तैनात दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, “जहां पार्टी चुनाव लड़ रही है वहां मदद के लिए विभिन्न राज्यों के नेताओं को भेजने की प्रक्रिया सामान्य है। दिल्ली से उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की निकटता का मतलब है कि वहां काम करने वाले हमारे नेताओं का जमीनी स्तर पर कुछ प्रभाव होगा।” उन्होंने कहा कि दिल्ली के नेताओं की टीम, नौ जिलों के इन 44 विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 50 दिन स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर पार्टी की संगठनात्मक और बूथ प्रबंधन रणनीतियों को मजबूत करने में बिताएगी। 

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद