Sandeshkhali : CBI द्वारा जारी ईमेल आईडी पर अब तक लगभग 50 शिकायतें प्राप्त हुईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2024

नयी दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को पश्चिम बंगाल के संदेशखालि गांव में जमीन पर कब्जा किये जाने, महिलाओं पर अत्याचार और अन्य अपराधों से संबंधित लगभग 50 शिकायत मिली हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीबीआई को ये शिकायत एक ईमेल आईडी के जरिये मिली हैं। सीबीआई ने बृहस्पतिवार को एक ई-मेल आईडी जारी की थी जिस पर लोग ऐसे अपराधों की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: ‘INDIA’ गठबंधन चार जून को ‘सुखद जीत’ हासिल करेगा : M.K.Stalin

सूत्रों ने बताया कि शिकायतों में लगाए गए आरोपों की प्राथमिक जांच के बाद मामले दर्ज किए जाएंगे। अदालत ने केंद्रीय एजेंसी से दो मई को सुनवाई की अगली तारीख पर एक व्यापक रिपोर्ट पेश करने को कहा था। राज्य सरकार को सीबीआई को आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया। एजेंसी पहले से ही संदेशखालि में ईडी के अधिकारियों पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित नेता शाहजहां शेख द्वारा कथित तौर पर उकसाई गई भीड़ द्वारा किए गए हमलों से संबंधित तीन मामलों की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

धर्मनगरी Haridwar में मांस बिक्री पर Total Ban! नगर निगम सीमा से बाहर शिफ्ट होंगी सभी दुकानें

दुनियाभर में PSL की हुई फजीहत, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया ये बड़ा खुलासा

कोयल से हुई बात (व्यंग्य)

Coimbatore में Rahul Gandhi का नो शो, K Annamalai बोले- INDIA गठबंधन में सब ठीक नहीं है