अगर मैं नक्सलियों से सहानुभूति रखने वाला हूं तो मुझे गिरफ्तार कीजिए: दिग्विजय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2018

सतना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सरकार को चुनौती दी कि अगर माओवादियों के साथ उनका कोई संबंध है तो सरकार उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। सिंह ने सतना में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अगर मैं दोषी हूं तो मैं केंद्र और राज्य सरकार को चुनौती देता हूं कि वे मुझे गिरफ्तार करके दिखाएं। 

उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने मुझे राष्ट्र-विरोधी बताया था, अब नक्सली बता रहे हैं। अगर ऐसा है तो मुझे यहीं गिरफ्तार कीजिए। सिंह ने आरोप लगाया कि वाम कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी ‘गुजरात मॉडल के शासन’ का उदाहरण है। 

प्रमुख खबरें

Puri Assembly Seat के कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला, घायल

Delhi में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Southern Brazil में बाढ़ से कम से कम 75 की मौत, 103 लोग लापता

Andhra Pradesh में सोमवार को दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी