शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, फिलहाल भारत की शरण में हैं

By अभिनय आकाश | Oct 17, 2024

बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने हाल के सामूहिक छात्र आंदोलन के दौरान मानवता के खिलाफ कथित अपराधों के सिलसिले में गुरुवार को पूर्व प्रधान मंत्री हसी शेखना और अवामी लीग के शीर्ष नेताओं सहित 45 अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। डेली स्टार ने मुख्य अभियोजक मुहम्मद ताजुल इस्लाम के हवाले से कहा कि ट्रिब्यूनल ने अपने अध्यक्ष न्यायमूर्ति एमडी गोलाम मुर्तुजा मजूमदार के नेतृत्व में अभियोजन पक्ष द्वारा ट्रिब्यूनल में दो याचिकाएं दायर करने के बाद आदेश पारित किया, जिसमें उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की मांग की गई थी।

इसे भी पढ़ें: मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, ये क्या केवल एक धर्म विशेष की ही जिम्मेदारी है? कट्टरपंथियों के अत्याचार से कैसे बांग्लादेश में तार-तार हो रहे हिंदुओं के मानवाधिकार

बांग्लादेश में हसीना सरकार के पतन के बाद देश भर में भड़की हिंसा की घटनाओं में 230 से अधिक लोग मारे गए, सरकारी नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली के खिलाफ छात्रों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से मरने वालों की संख्या 600 से अधिक हो गई है।  

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच