थरूर के खिलाफ ‘हिंदू पाकिस्तान’ बयान को लेकर गिरफ्तारी वारंट जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2019

कोलकाता। यहां की एक अदालत ने ‘‘हिंदू पाकिस्तान’’ वाले कथित बयान को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ मंगलवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। थरूर ने कथित तौर पर कहा था कि यदि भाजपा फिर से सत्ता में आई तो यह पार्टी फिर से संविधान लिखेगी और एक ‘‘हिंदू पाकिस्तान’’ के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी।

कांग्रेस नेता के इस कथित बयान से विवाद पैदा हो गया था और भगवा पार्टी ने मांग की थी कि थरूर इस बयान के लिए माफी मांगे।मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) दिपंजन सेन ने वकील सुमित चौधरी की याचिका पर थरूर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया। इस मामले पर अगली सुनवाई 24 सितम्बर को होगी।

चौधरी ने थरूर द्वारा तिरुवनंतपुरम में दिये गये कथित बयान के मद्देनजर यहां सीएमएम अदालत में मामला दायर किया था।

याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री धार्मिक आधार पर लोगों के विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए जानबूझकर काम कर रहे है। चौधरी ने कहा कि मंगलवार की सुनवाई के दौरान किसी वकील द्वारा अदालत में थरूर का प्रतिनिधित्व नहीं किया गया जिसके बाद कांग्रेस सांसद के खिलाफ वारंट जारी किया गया।

इसे भी पढ़ें: अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त करे CWC, फिर शीर्ष पदों के लिए हो चुनाव: शशि थरूर

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद