7 राज्यों की 14 लड़कियों से शादी रचाने वाला गिरफ्तार, पहले सेक्स करता फिर पैसे वसूल कर भाग जाता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2022

भुवनेश्वर। पिछले 48 सालों में देश के सात राज्यों की 14 महिलाओं से कथित रूप से शादी करने वाले 60 वर्षीय एक व्यक्ति को यहां गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोप है कि ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के पाटकुरा थाना क्षेत्रा के एक गांव के निवासी इस व्यक्ति ने कथित पत्नियों को छोड़कर भागने से पहले इन महिलाओं से पैसे लिये। हालांकि गिरफ्तार व्यक्ति ने आरोपों से इनकार किया है। भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त उमाशंकर दास ने बताया कि आरोपी ने 1982 में पहली शादी की थी और 2002 में दूसरी शादी तथा उसे इन दोनों शादियों से पांच बच्चे हुए।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान सरकार सरकारी नौकरियों में ट्रांसजेंडर को आरक्षण प्रदान करे: उच्च न्यायालय

पुलिस उपायुक्त के अनुसार आरोपी अधेड़ उम्र की एकल महिलाओं खासकर तलाकशुदा को अपना शिकार बनाता था जो वैवाहिक वेबसाइटों पर साथी ढूढती थीं। पुलिस के अनुसार आरोपी उसे छोड़ने से पहले उसके पैसे ले लेता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 11 एटीएम कार्ड, चार आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किये।

प्रमुख खबरें

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Policy Consensus Centre रिपोर्ट: Import parity pricing से Aluminium MSMEs पर बढ़ा दबाव