गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकवादी की जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दिल का दौरा पड़ने से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2022

जम्मू। लगभग 15 दिन पहले घुसपैठ की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किए गए पाकिस्तान के एक आतंकवादी की शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में स्थित एक सैन्य अस्पताल में हृदयाघात से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के कोटली के सब्जकोट गांव के रहने वाले तबारक हुसैन (32) को पिछले छह साल में दूसरी बार 21 अगस्त को सीमा पार से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Superstar Singer 2 Winner | अरुणिता कांजीलाल की टीम के मोहम्मद फैज ने जीता सुपरस्टार सिंगर का खिलाब

सेना के एक अधिकारी ने कहा, शनिवार देर शाम दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। आतंकवादी के शव को रविवार को कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर