खेलो इंडिया प्रैक्टिस के दौरान 12 साल की तीरंदाज के गले से आर-पार हुआ तीर

By निधि अविनाश | Jan 10, 2020

दिल्ली। गुवाहटी में खेलो इंडिया गेम्स 10 जनवरी यानि की आज से शुरू हो गए हैं। अलग-अलग खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी अपने अभ्यास में लगे हुए थे लेकिन खेल शुरू होने से पहले ही 12 साल की तीरंदाज शिवांगिनी गोहेन के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। प्रैक्टिस के दौरान तीरंदाज शिवांगिनी की गर्दन से तीर आर-पार हो गया और वह बुरी तरह से घायल हो गईं जिसके बाद गोहेन को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें दिल्ली के एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। 

गोहेन के गले में तीर तब घुसा जब वह गुरूवार को असम के डिब्रूगढ़ के छबुआ में तीरंदाजी का अभ्यास कर रही थीं। गले से तीर आर-पार होने के बाद गोहेन गंभीर रूप से घायल हो गईं जिसके बाद उसके बेहतर इलाज के लिए गोहेन को एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। बता दें कि गोहेन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की ट्रेनी है और SAI गोहेन के इलाज का पूरा खर्चा भी उठाएगी। हांलाकि गोहेन के साथ यह हादसा कैसे हुआ अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 

प्रमुख खबरें

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी

मेरी हत्या की कोशिश की जा रही, Beleghata हमले के बाद बोले TMC नेता Kunal Ghosh

REI Expo 2026 से जैव ऊर्जा क्षेत्र में ₹2,800 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद: IBA