Arsenal vs Liverpool मैच में बड़ा विवाद, मार्टिनेली के 'अनस्पोर्टिंग' व्यवहार पर मचा बवाल

By Ankit Jaiswal | Jan 09, 2026

प्रीमियर लीग में गुरुवार रात खेले गए मुकाबले में आर्सेनल और लिवरपूल के बीच एमिरेट्स स्टेडियम में खेला गया मैच गोलरहित ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन स्टॉपेज टाइम में हुई एक घटना ने बहस छेड़ दी हैं।

गौरतलब है कि इस ड्रॉ के साथ आर्सेनल अंक तालिका में अपनी बढ़त को आठ अंकों तक ले जाने का मौका चूक गया हैं। मुकाबले के दौरान पहले हाफ में भी कुछ तीखे पल देखने को मिले थे, जब दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच बहस हुई थी, लेकिन असली विवाद इंजरी टाइम में सामने आया हैं।

घटना के बाद ब्रैडली को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और आशंका जताई जा रही हैं कि उन्हें गंभीर चोट लगी हैं, जिससे वह लंबे समय तक मैदान से दूर रह सकते हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर कमेंट्री कर रहे पूर्व खिलाड़ी गैरी नेविल ने मार्टिनेली की कड़ी आलोचना करते हुए इसे बेहद शर्मनाक व्यवहार बताया हैं।

पूर्व मैनचेस्टर यूनाइटेड मिडफील्डर रॉय कीन ने भी इस पर नाराज़गी जताई हैं। उन्होंने कहा कि घायल खिलाड़ी के साथ ऐसा व्यवहार खेल भावना के खिलाफ हैं और मार्टिनेली को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

कुल मिलाकर, यह मुकाबला भले ही गोलरहित रहा हो, लेकिन मैदान पर हुई यह घटना अब चर्चा का बड़ा विषय बन गई हैं और आने वाले दिनों में इस पर आर्सेनल क्लब की प्रतिक्रिया पर भी नजर रहेगी।

प्रमुख खबरें

Kolkata Knight Riders की Bowling को मिलेगी धार, Fitness Test पास कर लौट रहे Matheesha Pathirana.

चीन के Shi Yu Qi से फाइनल में हारे Ayush Shetty, फिर भी Badminton Asia में Silver से रचा कीर्तिमान

Jos Buttler का बड़ा रिकॉर्ड, 14 हजार रन और 100 अर्धशतक के साथ रचा इतिहास

TCS का बड़ा Hiring Plan: 25 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, जानिए कंपनी का पूरा रिक्रूटमेंट प्लान।