पाकिस्तान के बड़े-बड़े वादों की खुली पोल, गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम को दिखाया गया ठेंगा, जानें पूरा मामला

By Kusum | Jul 18, 2025

पेरिस ओलंपिक में जैवलिन में गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने अपने ही देश की पोल पट्टी खोल दी है। नदीम ने कहा है कि, मेडल जीतनेके बाद उनसे किए गए कई वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। नदीम ने कहा है कि उनके लिए की गई भूमि आवंटन की घोषणाएं फर्जी थीं। नदीम ने पेरिस ओलंपिक में 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो करते हुए भारत के नीरज चोपड़ा को पछाड़कर गोल्ड मेडल जीता था। 89.45 मीटर का थ्रो करने वाले नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे। 

नदीम ने कहा कि, उनका ध्यान प्लॉट पर नहीं, बल्कि पूरी तरह एथलेटिक करियर पर केंद्रित है। पाकिस्तान के ए स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, नदीम की इंग्लैंड में मांसपेशियों की सर्जरी सफलतापूर्वक हुई है। वह अब पिंडली की चोट से उबर रहे हैं पिंडली की इंजरी के कारण से ही वह हाल की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सके थे।  

प्रमुख खबरें

भारत की विदेश नीति पर राहुल गांधी का Hug वाला तंज, Prabhasakshi ने MEA से पूछा सवाल, मिला ये जवाब

DU Syllabus Change: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने PG History से हटाया Delhi Sultanate का पेपर, 22 कोर्स बाहर

Indian Railways का बड़ा फैसला: 7 नई Amrit Bharat Express ट्रेनों को मिली मंजूरी, देखें पूरी Route List

समुद्र में चीन का बढ़ता घमंड टूटेगा, US Submarines के लिए आसान शिकार बने Flat-tops