चोटिल मोहम्मद रिजवान सीनियर की जगह अर्सलान कादिर पाक टीम में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2018

भुवनेश्वर। एफआईएच ने पाकिस्तान के चोटिल कप्तान मोहम्मद रिजवान सीनियर की जगह अर्सलान कादिर को विश्व कप के बाकी मैचों के लिये पाकिस्तानी हाकी टीम में शामिल करने को मंजूरी दे दी। पाकिस्तानी टीम प्रबंधन ने एफआईएच से इसकी अनुमति मांगी थी जो शनिवार को मिल गई। एफआईएच ने एक बयान में कहा कि हम मोहम्मद रिजवान सीनियर के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इसके साथ ही ओडिशा हाकी विश्व कप में अर्सलान कादिर का स्वागत करते हैं।

रिजवान को मलेशिया के खिलाफ 1–1 से ड्रा रहे लीग मैच में ऊंगली में फ्रेक्चर हो गया था और वह टूर्नामेंट के बाकी मैचों में भाग नहीं ले सकेंगे। पाकिस्तान के 28 वर्षीय स्ट्राइकर कादिर भुवनेश्वर में 2014 में खेली गई चैम्पियंस ट्राफी में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ आखिरी मिनट में गोल दागा था।

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा