Artemis-1 Launch: इंजन 3 में आई खराबी, नासा के सबसे शक्तिशाली रॉकेट का लॉन्च टल गया

By अभिनय आकाश | Aug 29, 2022

स्पेस लॉन्च सिस्टम (एसएलएस) रॉकेट पर आरएस-25 इंजन में खराबी के कारण नासा के आर्टेमिस 1 लॉन्च को स्थगित कर दिया गया है। लॉन्च से पहले इंजन को लिक्विड हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के साथ कंडीशन किया जाना था, लेकिन टीम के इंजीनियरों ने देखा कि इंजन में रिसाव हो रहा है। जिसके बाद इसे काउंटडाउन को रोक दिया गया। काउंटडाउन क्लॉक को T-40 मिनट पर रोक दिया गया। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आज के असफल प्रयास की समस्या का निपटारा हो जाने के बाद लॉन्च के लिए अगला उपलब्ध अवसर 2 सितंबर का रखा गया है। 

इसे भी पढ़ें: आकाशीय बिजली की घटना के बावजूद नासा का ‘मून रॉकेट’ रवाना होने को तैयार

ये इस रॉकेट का पहला मिशन है जिसमें कोई अंतरिक्ष यात्री सवार नहीं होगा। लेकिन यदि ये मिशन कामयाब रहता है तो, भविष्य में इस रॉकेट से अंतरिक्ष यात्री भी मिशन पर जा सकेंगे। यदि सबकुछ ठीक रहा तो इंसान 2024 से एक बार फिर चांद पर क़दम डाल सकेगा। आर्टेमिस नासा के लिए एक अहम मिशन है।  इस साल दिसंबर में नासा अपोलो 17 के चांद पर पहुंचने के 50 साल पूरे करेगा। ये आख़िरी बार था जब मनुष्य चांद पर गया था। 

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही