नेशनल कॉन्फ्रेंस कमजोर नहीं हुई होती तो अनुच्छेद 370 हटाना संभव नहीं होता: उमर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2023

श्रीनगर। केंद्र की सरकारों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को दावा किया कि अगर उनकी पार्टी प्रदेश में कमजोर नहीं हुई होती तो अनुच्छेद 370 को निरस्त करना संभव नहीं होता। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके अब्दुल्ला ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के द्रांग तंगमर्ग में पार्टी के उत्तर क्षेत्र के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

इसे भी पढ़ें: बगावत नाकाम होती तो एकनाथ शिंदे ‘खुद को गोली मार लेते’: महाराष्ट्र के मंत्री केसरकर

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘यह कड़वा सच है कि अगर नेशनल कॉन्फ्रेंस कमजोर नहीं हुई होती तो पांच अगस्त, 2019 की कार्रवाई संभव नहीं होती।’’ केंद्र ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त कर दिया था तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर एवं लद्दाखमें विभाजित कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Jasprit Bumrah के झटकों के बाद Nicholls और Phillips ने संभाली New Zealand की पारी

Haiti President Jovenel Moise हत्याकांड की साजिश में पादरी Christian Sanon दोषी करार

जमानत पर रिहा होकर रामपुर पहुंचे Azam Khan ने भरी हुंकार, कहा- आगामी यूपी चुनाव महज चुनाव नहीं, बल्कि इंकलाब होगा

Bangladesh में Awami League के बंद पर हिंसा, Muhammad Yunus के पैतृक घर में आगजनी