Article 370 hearing Day 2 Updates: 370 को छेड़ा नहीं जा सकता, सिब्बल की इस दलील को जज ने किया खारिज

By अभिनय आकाश | Aug 03, 2023

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज दूसरे दिन की सुनवाईा शुरू की। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, संजीव खन्ना, बीआर गवई और सूर्यकांत की पांच न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ सोमवार और शुक्रवार को छोड़कर दैनिक आधार पर याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। 

इसे भी पढ़ें: '5 अगस्त 2019 को जो कुछ भी हुआ, वह देश और जम्मू-कश्मीर के संविधान के खिलाफ', 370 पर बोले उमर अब्दुल्ला

सिब्बल ने कहा कि यह 370 क्या है इसकी वास्तविक समझ का सवाल है। जवाब में न्यायमूर्ति खन्ना ने कहा कि यहां अपवाद यह है कि संपूर्ण संविधान को अपनाया गया है, जो कि किए गए संशोधनों के अधीन है। सिब्बल ने कहा कि हां, अनुच्छेद 1 और 3 के अलावा हम जिस तरह से व्याख्या कर सकते हैं, कर सकते हैं। मैं दिखा सकता हूं कि अनुच्छेद 370 कैसे स्थायी है।

प्रमुख खबरें

Team India के Head Coach Gautam Gambhir बोले- कार्यकाल की नाकामी और सफलता दोनों मंजूर

सुबह का मूड या रात का रोमांस? जानिए सेक्स करने का सबसे सही समय कौन सा है और इसके क्या फायदे हैं

कच्चे तेल में तेजी और मजबूत US Dollar के बीच रुपया 95.96 के स्तर पर फिसला

Congress ने तेज की तैयारी, Parliament में CEC Gyanesh Kumar पर आएगा महाभियोग!