अनुच्छेद 370 हटने के बाद बौखलाया पाकिस्तान, इमरान खान ने की विश्व नेताओं से बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के भारत के निर्णय के बारे में अन्य देशों को सूचना देने के मकसद से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की। 

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने दोनों नेताओं को फोन कर कश्मीर के हालिया घटनाक्रम पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इमरान फोन पर विश्व नेताओं के संपर्क में हैं और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी चीन की यात्रा करने वाले हैं जहां वह भारत के साथ संबंधों और कश्मीर की स्थिति को लेकर चर्चा करेंगे।

प्रमुख खबरें

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब